फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Abir Gulal blew in Holi Milan program

आज बिरज में होरी रे रसिया... होली मिलन कार्यक्रम में उड़ा अबीर गुलाल

Fri, 26 Mar 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Abir Gulal blew in Holi Milan program
पीपलकोटी में होली मिलन समारोह में शामिल होतीं महिलाएं। - फोटो : GOPESHWAR
पीपलकोटी के चंडिका मंदिर प्रांगण में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली के गीत गाए और भजन कीर्तन किया। इस दौरान आज बिरज में होरी रे रसिया..., होलिया में उड़े रे गुलाल... समेत होली के कई गीत गाए गए। साथ ही एक दूसरे को गुझिया भी खिलाई गई। बच्चों ने भी एक दूसरे को रंग लगाया। इस मौके पर गायत्री शाह, भगवती शाह, बीना भट्ट, विमला शाह, गंगा शाह, कविता भट्ट, गोदांबरी, दमयंती, शोभा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पीजी कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित वसंतोत्सव और होली मिलन समारोह में सामूहिक होली गीत, झुमेलो, खड़ी होली गीत, बैठकी होली गीत, एकल होली गीत, युगल नृत्य, सामूहिक नृत्य के साथ छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने होली खेली। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। डा. एमके उनियाल, स्टाफ क्लब के सचिव डा. अखिलेश कुकरेती, डा. गिरधर जोशी, डा. बीपी देवली, डा. एसएस रावत, डा. मनोज बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

देवाल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आज बिरज में होरी रे रसिया... पर लोग खूब थिरके। कैल, सेलखोला, हाटकल्याड़ी, धरातल्ला, धरामल्ला, कोठी, नंदकेशरी, ऊणी, सरकोट, देवसारी, वाण आदि गांव में होली के गीत गाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी गईं। कैल गांव में लोगों ने कौन के हाथ कनक पिचकारी, कौन के हाथ कमोरी रे रसिया..., सेलखोला में उड़त गुलाल लाल भये बादर, केशर रंग में घोरी रे रसिया, धरामल्ला में ब्रज में होली कैसे खेले, कोठी गांव में मत जाओ पिया होली आई है... समेत होली के गीत गाए। कार्यक्रम में होली का त्योहार को सादगी से मनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीश लोक कला मंच के गायकों ने जमाया रंग
आदिबदरी। बदरीनारायण कमेटी के सौजन्य से आयोजित होली मिलन समारोह में बदरीश लोक कला मंच के गायकों ने खूब रंग जमाया। बदरीश लोक कला मंच के निदेशक अरुण खंडूड़ी, कुंवर नेगी, बबीता देवी, सुरेंद्र कमांडर, सुनील कंसवाल ने गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर लोग खूब थिरके। अरुण के गीत ऐगे फागुण मैना खेलो होरी... गीत ने खूब रंग जमाया। मुख्य अतिथि हरिकृष्ण भट्ट व मुकेश नेगी ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, भाजपा नेता गैंणा रावत, नरेंद्र चाकर, विजय चमोला, प्रधान नवीन खंडूड़ी, राजेंद्र सगोई, कमल कोहली, नरेश बरमोला, जयदीप शाह, विनोद रावत, मनोज रावत थे।

नगर में घूम रही होल्यारों की टीम
कर्णप्रयाग/आदिबदरी/देवाल। क्षेत्र में होली की धूम मची है और होल्यारों की टोली होली के गीत गाते हुए नगर में घूम रही है। बैठकी और खड़ी होली में ब्रज के गीत गाए जा रहे हैं। अबीर, गुलाल, गुझिया व मिठाइयों से दुकानें सज गई हैं। बच्चे डोरीमोन, छोटा भीम, मोटू पतलू आदि पिचकारियां खूब खरीद रहे हैं। दुकानदार नवीन पुजारी ने कहा कि लोग गीले रंगों की अपेक्षा सूखे रंगों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं।

गोपेश्वर पीजी कॉलेज में होली मिलन समारोह में होली के गीतों पर झूमतीं शिक्षिकाएं।

गोपेश्वर पीजी कॉलेज में होली मिलन समारोह में होली के गीतों पर झूमतीं शिक्षिकाएं।- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed