फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Abhimanyu was killed by the Kauravas through deceit.

Chamoli News: कौरवों ने छल से किया अभिमन्यु का वध

Thu, 06 Nov 2025 10:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 06 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Abhimanyu was killed by the Kauravas through deceit.
पोखरी। सिमलासू गांव में चक्रव्यूह मंचन के दौरान अभिमन्यु वध का मंचन किया गया। कौरवों की ओर से मिलकर छल से अभिमन्यु का वध किया गया। यह मंचन देखकर दर्शक भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन

सिमलासू गांव में इन दिनों पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। 28 अक्तूबर से शुरू हुए आयोजन के तहत हर दिन ढोल दमाऊं के साथ जागर शैली में पांडव नृत्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में बृहस्पतिवार को चक्रव्यूह का मंचन किया गया। अर्जुन की अनुपस्थिति में कौरव चक्रव्यू की रचना करते हैं। अर्जुन ही चक्रव्यूह को भेदना जानते हैं। ऐसे में पांडवों का नेतृत्व अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिमन्यु चक्रव्यूह के अंदर चले जाते हैं और अन्य पांडव बाहर ही रह जाते हैं। छह द्वार भेदते हुए अभिमन्यु सातवें द्वार पर पहुंच जाते हैं लेकिन उसे भेदना नहीं जानते थे। ऐसे में कौरव मिलकर अभिमन्यु का वध कर देते हैं।


यह मंचन देखकर वहां उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए। पांडव नृत्य में सुमन सवालवा अर्जुन, जयपाल भीम, दिगपाल असवाल युधिष्ठर, देवेंद्र असवाल श्रीकृष्ण, भरत असवाल नकुल, राहुल असवाल सहदेव का पात्र निभा रहे हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान उत्तम सिंह असवाल, परमबीर , अनिल , गंभीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed