{"_id":"617ebe36727e204afd0c049f","slug":"aap-workers-burnt-the-effigy-of-the-government-gopeshwar-news-drn3949776199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। आप कार्यकर्ताओं ने सरकार से पांच वर्षों में हुए कार्यों का हिसाब मांगा। आप के वरिष्ठ नेता भवान सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल के हिसाब दो जवाब दो कार्यक्रम के तहत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। कहा कि सरकार महंगाई पर रोक लगाने में विफल साबित हुई है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी दिलवर फरस्वाण, पवन चौहान, अनूप रावत, कुलदीप सिंह, नरेंद्र भारती, सूरज घरिया, चरण सिंह रावत, कुलदीप सिंह नेगी, वीरेंद्र लाल, खुशनाजम, चंद्रप्रकाश, जय सूर्या, प्रकाश सनवाल, अमन पंखोली और संदीप बड़वाल आदि मौजूद थे।
वहीं आप कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग में विधायक आवास का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक से पांच साल का हिसाब मांगा। इस मौके पर आप के जिला प्रभारी विजय सिंह कोली, जिलाध्यक्ष अनूप चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयाल सिंह बिष्ट, महिला मोर्चे की सचिव नीता देवी, संगठन मंत्री राकेश कोटियाल, हरीश नैनवाल, लक्ष्मण कुमार, गजेंद्र सिंह, दुर्गाचरण और पवन जोशी आदि कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।