फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Aangan Ka Milan' to be held at 1,078 Anganwadi centers in Chamoli.

Chamoli News: चमोली के 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा आंगन का मिलन

Mon, 21 Sep 2026 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 21 Sep 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
'Aangan Ka Milan' to be held at 1,078 Anganwadi centers in Chamoli.
महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या ने की कार्यक्रम की समीक्षा
विज्ञापन

वंचित लोगों तक योजनाएं पहुंचाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को आंगन का मिलन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। यह कार्यक्रम चमोली जनपद के सभी नौ ब्लॉकों के 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा। इसमें लाभार्थियों को पोषण, बाल विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने वंचित लोगों तक योजनाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मंत्री रेखा आर्य ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगन का मिलन प्रदेश भर में होने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास विभाग की मजबूत रीढ़ हैं। वे विषम परिस्थितियों में भी निष्ठा से दायित्व निभा रही हैं। योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान में पोषण माह भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, भाजपा महामंत्री अरुण मैठाणी एवं विनोद कनवासी, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम अलकेश नौडियाल, सुभाष चमोली, हेमंत सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसेट
कर्णप्रयाग में स्वच्छता वाहन किए रवाना
मंत्री रेखा आर्या ने नगर पालिका कर्णप्रयाग में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से नगर में नियमित कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था सुचारु होगी। स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed