{"_id":"69d7ab8e76281df8aa046633","slug":"a-young-mans-phone-was-hacked-by-sending-a-four-letter-code-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-122642-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चार अक्षरों का कोड भेजकर युवक का फोन किया हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चार अक्षरों का कोड भेजकर युवक का फोन किया हैक
Thu, 09 Apr 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों ने दुर्घटना होने की बात कहकर लोगों से 24 हजार रुपये अपने खाते में डलवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। साइबर ठगों ने नगर क्षेत्र के एक युवक का मोबाइल हैक कर ठगी कर ली। युवक के व्हाट्सएप पर चार अक्षरों का कोड आया। युवक ने उसे व्हाट्सएप अपडेट समझकर क्लिक कर दिया और उसका फोन हैक हो गया। ठगों ने युवक के व्हाट्सएप से जुड़े लोगों को मैसेज कर दुर्घटना होने की बात कही और पैसे की गुहार लगाई। साइबर ठगों की ओर से दिए गए क्यूआर कोड पर लोगों ने 24 हजार रुपये भी डाल दिए। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की और सेटिंग के जरिये व्हाट्सएप को डबल लॉक किया।
युवक ने बताया कि फोन हैक होने के बाद व्हाट्सएप ने काम करना बंद कर दिया और किसी परिचित के बताने पर उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होेंने पुलिस में शिकायत की और व्हाट्सएप पर कुछ सेंटिंग भी बदली। वहीं थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। व्हाट्सएप पर कोई कोड आए तो उसे न खोलें।