{"_id":"69d79811bf971d745c0d172e","slug":"a-three-meter-long-python-was-spotted-during-road-repairs-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-122647-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क सुधारीकरण के दौरान दिखा तीन मीटर लंबा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क सुधारीकरण के दौरान दिखा तीन मीटर लंबा अजगर
Thu, 09 Apr 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण के कोठरा में सड़क किनारे मौजूद अजगर। स्रोत: जागरुक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गैरसैंण। बाटाधार-धुनारघाट मोटर मार्ग पर सुधारीकरण कार्य के दौरान तीन मीटर लंबा अजगर दिखा। अजगर दिखने से कुछ देर के लिए कौतूहल बन गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
बृहस्पतिवार को कोठार गांव में एक जेसीबी सड़क किनारे सुधारीकरण कार्य कर रही थी। इस दौरान जेसीबी ऑपरेटर को करीब तीन मीटर लंबा अजगर दिखाई दिया। सड़क सुधारीकरण में लगे जेई नागेन्द्र असवाल ने बताया कि अजगर दिखने की सूचना पर जेसीबी ऑपरेटर ने काम रोक दिया। कोठार गांव में गैरसैंण सहित आसपास के लोगों का तांता लग गया। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने कहा कि ग्रामीणों से सूचना पर मौके पर वन कर्मियों की टीम भेजी गई और अजगर को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। पूर्व प्रधान सुरेश सिरस्वाल (68) और क्षेपंस सुरेंद्र खत्री ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार अजगर दिखा है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के लोहवा रेंज के रेंजर प्रदीप गौड़ ने कहा कि प्रभाग में गरम जगहों पर इक्का-दुक्का अजगर रहते हैं। सड़क खोदाई के दौरान भी अजगर दिखा। संवाद