फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A team of doctors reached the village of Kimana after walking 12 km

12 किमी पैदल चलकर किमाणा गांव पहुंची चिकित्सकों की टीम

Fri, 28 May 2021 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
A team of doctors reached the village of Kimana after walking 12 km
12 किलोमीटर पैदल पगडंडी नापकर स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की टीम लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए किमाणा गांव पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सड़क से गांव की दूरी अधिक होने के कारण गांव में ग्रामीण इलाज के लिए तरस रहे थे। चिकित्सकों की टीम ने गांव में 150 से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां दीं। टीम ने किमाणा गांव के साथ ही पल्ला और जखोला गांव के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें भी दवाइयां दीं। साथ ही ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे।
विज्ञापन

किमाणा, पल्ला और जखोला गांव में कई ग्रामीण वायरल की चपेट में होने के कारण किमाणा गांव के ग्राम प्रधान मुकेश सेमवाल ने चिकित्सालय प्रबंधन से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की थी। इसके बाद चिकित्सकों की टीम 12 किमी पैदल चलकर किमाणा गांव पहुंची। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का ईसीजी, शुगर जांच, खून जांच, ब्लड प्रेशर व ऑक्सीजन की जांच की गई। पल्ला गांव की प्रधान विमला देवी, मुकेश नेगी, भगत सिंह झिंक्वाण और पुष्कर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और सड़क सुविधा का अभाव है, जिससे अस्वस्थ ग्रामीणों को अस्पताल तक पहुंचाना हमेशा चुनौती बना रहता है। इन दिनों क्षेत्र में कई ग्रामीण वायरल के कारण घरों में ही पड़े हुए थे। टीम में ग्रामीणों की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं। शिविर में डा. दीक्षा उनियाल, फार्मेसिस्ट ताजवर सती, नर्सिंग स्टाफ सरिता, जयदीप, सुखदेव और आदित्य शाह मौजूद थे। चिकित्सालय प्रबंधक रोहन और बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि जोशीमठ ब्लॉक के इस दुर्गम गांव में पहली बार कोई स्वास्थ्य शिविर लगा। साथ ही सभी ग्रामीणों को कोरोना से बचाव की जानकारियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed