{"_id":"6a8442f31984fc6e140cbd7e","slug":"a-statue-of-dr-bhimrao-ambedkar-will-be-installed-in-gauchar-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125973-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गौचर में स्थापित होगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गौचर में स्थापित होगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा
Tue, 18 Aug 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गौचर। क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग पर नगर पालिका शीघ्र ही डॉ. भीमराव आंबेडकर की भव्य मूर्ति स्थापित करेगी। इसके लिए हरिद्वार से वास्तुकला की विशेष प्रतिमा मंगवाई गई है।
पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि सर्वजन समाज की भावनाओं और स्थानीय प्रस्ताव के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। उपयुक्त स्थल चयन और भूमि पूजन की तैयारी की जा रही है। अवर अभियंता राजीव चौहान के अनुसार इंजीनियरिंग प्लान तैयार है और प्रशासन के निर्देश पर कार्य जल्द शुरू होगा। कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, सभासद गौरव कपूर, बंदना राणा, ममता देवी, सुरेशी देवी, मदन लाल टम्टा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र लाल और सुनील कुमार ने इस पहल की सराहना की। संवाद