Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A new twist in the case of the missing ASHA worker

Chamoli News: लापता आशा कार्यकर्ता के मामले में नया मोड़, गुमशुदगी हुई दर्ज

Tue, 09 Dec 2025 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 09 Dec 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
A new twist in the case of the missing ASHA worker
फॉलोअप--
विज्ञापन

-जंगल में खोजबीन के बाद अब पूछताछ तक पहुंचा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। तीन दिन पहले लापता हुई त्रिकोट गांव की लापता आशा कार्यकर्ता के मामले में नया मोड़ आया है। पहले जहां पुलिस और वन विभाग इसे जंगली जानवर का हमला मानकर कर जंगलों में खोजबीन कर रही थी। वहीं अब मामले में गुमशुदगी दर्ज कर लापता महिला के परिजनों और अन्य से पूछताछ शुरू हो गई है। रविवार तड़के त्रिकोट गांव से लापता आशा कार्यकर्ता हेमा देवी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। बताया, महिला एक साल पहले भी घर से कहीं चली गई थी। उस समय परिजन उसे वापस ले आए थे। जो खून के धब्बे माने जा रहे थे वह वास्तव में सिंदूर जैसा लाल रंग है। घर पर छोड़े गए मोबाइल से महिला के कॉल डिटेल निकाल ली गई है जिसमें कोई संदिग्ध कॉल नहीं है। पुलिस ने हेमा देवी के नेपाल मूल के किरायेदार और उसके सास-ससुर से भी पूछताछ की है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि पहले ही दिन से इसमें संशय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed