फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A Kathak performance was presented at the PM SHRI School.

Chamoli News: पीएमश्री विद्यालय में दी कथक की प्रस्तुति दी

Mon, 12 Oct 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 12 Oct 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
A Kathak performance was presented at the PM SHRI School.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में रुचि विकसित करने के उद्देश्य से कथक शास्त्रीय नृत्य का आयोजन किया गया। कलाकार गौरी शर्मा ने शानदार प्रस्तुति से विद्यार्थियों को कथक की भावपूर्ण एवं कलात्मक दुनिया से रूबरू कराया। उन्होंने नृत्य के माध्यम से कथक की बारीकियों, लय, ताल, भाव-भंगिमाओं, पद संचालन, चक्कर और हस्त मुद्राओं का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मालती चौहान ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिरुचि को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक ओमप्रकाश पुरोहित, आत्मप्रकाश डिमरी, पुरुषोत्तम पुरोहित, दीवान सिंह नेगी, सत्यप्रकाश फर्स्वाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed