फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund sahib Yatra 2022: A group of Sikh pilgrims came from Pakistan For Yatra

Hemkund sahib Yatra 2022: पाकिस्तान से हेमकुंड की यात्रा पर आया 48 सिख यात्रियों का जत्था

Mon, 19 Sep 2022 09:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 09:29 PM IST
सार

ग्रुप लीडर तेतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनके ग्रुप के सभी लोग पहली बार उत्तराखंड आए हैं। यहां आकर मानसिक सुकून मिल रहा है। प्रकृति के सुंदर नजारों को देखने का मौका मिला है।

विज्ञापन
Hemkund sahib Yatra 2022: A group of Sikh pilgrims came from Pakistan For Yatra
गोविंदघाट में हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होते पाकिस्तान के पेशावर से आए सिख श्रद्घालु। - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

पाकिस्तान के पेशावर से 48 सिख श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब की यात्रा पर सोमवार को घांघरिया पहुंचा। सभी यात्री मंगलवार को हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे।पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार शाम को गोविंदघाट पहुंचा था और सोमवार सुबह छह बजे उन्होंने घांघरिया के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञापन


Kedarnath: तीर्थयात्रियों का उमड़ा हुजूम, गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश बंद, अब सभामंडप से होंगे बाबा के दर्शन
विज्ञापन


ग्रुप लीडर तेतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनके ग्रुप के सभी लोग पहली बार उत्तराखंड आए हैं। यहां आकर मानसिक सुकून मिल रहा है। प्रकृति के सुंदर नजारों को देखने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वे हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पवित्र सरोवर में स्नान के बाद हेमकुंड साहिब के दर्शन कर दरबार में मत्था टेकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Highway: बड़ी संख्या में धाम के लिए रवाना हुए तीर्थयात्री, नरकोटा में लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम

शाम को वापस घांघरिया लौटेंगे। 21 को गोविंदघाट और 22 सितंबर को ऋषिकेश के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि यहां सभी लोग परिवार के साथ आए हैं। दो लोग 70-70 साल के भी हैं। सभी हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहली बार आए हैं।

गोविदंघाट गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में रह रहे सिख श्रद्धालुओं की हेमकुुंड साहिब में अटूट आस्था है। वहां से हर साल तीर्थयात्रियों का जत्था यहां पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed