{"_id":"6a08790497c579f33e0bbe89","slug":"a-boulder-fell-while-he-was-pulling-a-power-line-seriously-injuring-a-lineman-chamoli-news-c-48-kpg1001-123613-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बिजली लाइन खींचते समय बोल्डर गिरा, लाइनमैन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बिजली लाइन खींचते समय बोल्डर गिरा, लाइनमैन गंभीर रूप से घायल
Sat, 16 May 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 16 May 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली लाइन खींचते समय बोल्डर गिरा, लाइनमैन गंभीर रूप से घायल
थराली। शनिवार को थराली थाना क्षेत्र के कुराड गांव के जड़ामार तोक में बिजली की लाइन खींचते समय पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लाइनमैन की पहचान 42 वर्षीय कुंवर सिंह पुत्र माधव सिंह के रूप में हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया। हालांकि, गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। राजस्व उप निरीक्षक रॉबिट सिद्दीकी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सगवाड़ा गांव के प्रधान दिनेश सिंह बिष्ट ने इस संबंध में सूचना दी थी। प्रधान के अनुसार, पत्थर लगने के बाद कुंवर सिंह लुढ़ककर दस मीटर गहरी खाई में गिर गए थे। ग्रामीणों की सहायता से 108 आपातकालीन सेवा वाहन के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। संवाद