फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   केदारनाथ वन प्रभाग के विकास का बनेगा ब्लूप्रिंट

केदारनाथ वन प्रभाग के विकास का बनेगा ब्लूप्रिंट

Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। केदारनाथ वन प्रभाग के चार रेंजों के विकास कार्यों का ब्लू प्रिंट जल्द तैयार होगा। वन विभाग की ओर से इसके लिए डीएफओ कार्ययोजना सहित स्टाफ की तैनाती कर तहसील मुख्यालय पर इसका कार्यालय शुरू कर दिया है। डीएफओ की मानें तो प्लान में जंगलों से सटे गांवों में हो रहे जंगली जानवरों से नुकसान को कम करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही पौधरोपण भी होगा। दस सालों के लिए प्लान दो वर्ष में बन जाएगा।
विज्ञापन

वनप्रभाग में अब तक हुई विभिन्न गतिविधियों का अध्ययन किया जाएगा। योजना के अनुसार रिजर्व फारेस्ट से सटे गांवों में बंदर, सूअर और भालू सहित अन्य जंगली जानवरों के आने की शिकायतें अक्सर आती हैं, जिसके लिए योजना तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ पंकज कुमार ने बताया कि वन्य जीव और वन पारिस्थितिकी तंत्र के मजबूत स्तंभ हैं ऐसे में वनों और वन्य जीवों के बदलते हुए वातावरण में संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन महत्वपूर्ण होता है, जिसके लिए भी योजनाएं तैयार होंगी। दस साल तक पौधरोपण भी होता रहेगा।
विज्ञापन


इन रेंजों के लिए बनेगा प्लान
केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर, नागनाथ और लोहवा रेंज के लिए विकास योजनाएं तैयार होंगी। रेंजर कार्ययोजना प्रदीप गौड़ की मानें तो गोपेश्वर रेंज का आधा हिस्सा नंदादेवी बायोस्फेयर में शामिल है। इसके लिए गोपेश्वर रेंज का आधा हिस्सा ही इस योजना में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधार के कर्मी, उधार के दफ्तर
भले ही दो वर्ष के तैयार प्लान पर एक वनप्रभाग के 10 वर्षों का विकास निर्भर करता हो, लेकिन इतने महत्वपूर्ण कार्य के लिए गठित विभागीय सेक्शन के पास सभी उधार के कर्मचारी हैं तो कार्यालय भी उधार का है। कर्णप्रयाग में शुरू हुआ डीएफओ कार्ययोजना का दफ्तर दस वर्ष पहले यहां रुद्र्रप्रयाग शिफ्ट हो चुके उपरिगंगा वन प्रभाग के विश्राम गृह पर चल रहा है। डीएफओ की मानें तो विभिन्न रेंजों से रेंजर को प्रोजेक्ट के लिए प्रतिनियुक्ति पर लिया है, जबकि दफ्तर संचालित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं भी खुद करनी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed