{"_id":"142-78737","slug":"Chamoli-78737-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सड़क के लिए’ सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सड़क के लिए’ सड़क पर उतरे लोग
Chamoli
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
घाट (चमोली)। ब्लॉक के उस्तोली, सरपानी, लांखी और भेंटी गांव के ग्रामीणों ने अपने गांवों तक सड़क पहुंचाने की मांग पर घाट बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घाट तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। निर्णय लिया गया यदि आठ नवंबर तक सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर धरना आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी भेजा।
बृहस्पतिवार को चारों गांवों के ग्रामीण अपने गांवों से घाट बाजार पहुंचे। ग्रामीणों ने घाट मोटर पुल से बाजार होते हुए तहसील परिसर तक जुलूस निकाला और प्रदेश सरकार-जिला प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे लगाए। तहसील परिसर में हुई सभा में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राणा और सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 से ग्रामीण घाट से भेंटी तक सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही है। जनता आज भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए आठ किमी की पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। कहा गया कि ग्राम पंचायत उस्तोली को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया, लेकिन गांव में सुविधाएं ही नहीं हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीण देव सिंह नेगी, मुन्नी देवी, संध्या देवी, मोहन सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, रघुवीर लाल, बृजमोहन, सुनीता देवी, हयात सिंह, जशपाल राम और मनोज सिंह ने धरना शुरू कर दिया है। इस मौके पर मोहन सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह, प्रभाकर मैंदोली, दलवीर सिंह, दलीराम, ज्ञान सिंह, गंभीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, कृपाल सिंह और मोहन सिंह आदि मौजूद थे।