फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   सड़क हादसे में एक की मौत, दस घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, दस घायल

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। मृतक और नौ घायल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं जबकि एक घायल बिजनौर निवासी है। वह नौटी में नाई की दुकान चलाता है। बोलेरो चालक घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कर्णप्रयाग से नौटी जा रही बोलेरो दियारकोट के पास विपरीत दिशा में आ रही एक अन्य जीप को पास देने के चक्कर में सड़क के करीब 20 फिट नीचे पलट गई। हादसे में छांतोली निवासी नंदन सिंह (60) पुत्र पूर्ण सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तहसीलदार नवाजिश खलीक, थाना प्रभारी पीसी भट्ट ने घटना का जायजा लिया। सीएचसी के चिकित्सक बीपी पुरोहित ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


घायलों की सूची
सुभाष नेगी (28) रघुवीर सिंह
नारायण सिंह (36) श्याम सिंह
दलीप सिंह (24) कल्याण सिंह
मनवर सिंह (30) जीत सिंह
जय सिंह (50) शिव सिंह
कुंवर सिंह (38) नैन सिंह
बहादुर सिंह (26) हरेंद्र सिंह
जीत सिंह (31) मोहन सिंह
दीपक सिंह (35) गणेश सिंह
(सभी निवासी छांतोली)
नसीम अहमद (43) मोहम्मद यासीन निवासी बिजनौर।

इंसेट के लिए

अंत्येष्टि में शामिल होने आए थे ग्रामीण
जीप दुर्घटना में मृतक सहित सभी घायल कर्णप्रयाग घाट पर अंत्येष्टि में शामिल होने आए थे। घायलों ने बताया कि गांव के बुजुर्ग बलवंत सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्रामीण कर्णप्रयाग आए थे और वापसी में जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed