{"_id":"142-78370","slug":"Chamoli-78370-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ जलीं चार चिताएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जलीं चार चिताएं
Chamoli
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
घाट (चमोली)। बुधवार को एक हादसे में मारे गए चारों लोगों का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। बांजबगड़ गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों का बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल के बीच चुफलागाड़ नदी तट पर सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को देर शाम चारों शवों को घाट विकासनगर लाया गया था। बृहस्पतिवार को चारों शवों को ग्रामीण एक साथ तेलाण चुफलागाड़ नदी के तट पर लाए। बलवीर और बीना के शवों को उनके छोटे भाई महावीर और पुत्र हिमांशु ने मुखाग्नि दी, जबकि विक्रम सिंह और राकेश को विक्रम सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह ने मुखाग्नि दी। शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दर्दनाक घटना के बाद से राकेश की पत्नी नीलू बदहवास हैं। वहीं शोक में बृहस्पतिवार को दिनभर घाट बाजार बंद रहा।
विज्ञापन