{"_id":"142-78367","slug":"Chamoli-78367-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भाकपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भाकपा ने दिया धरना
Chamoli
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। भाकपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कलक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री की ओर से मुख्यमंत्रियों पर बोले जा रहे हमले देश के संघीय ढांचे के लिए ठीक नहीं हैं।
धरना स्थल पर हुई सभा में पार्टी के राज्य सचिव आनंद सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार और कारपोरेट की मिलीभगत से देश में महंगाई, भुखमरी, असमानता, अशिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को हाशिये पर धकेलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मजदूरों और किसानों के हितों को भी दर किनार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर रोक लगाने, जम्मू और अरुणाचल के आपदा पीड़ितों को उचित मुआवजा देने, श्रमिक कानूनों की समाप्ति पर रोक लगाने आदि की मांग की। इस मौके पर पार्टी के पूर्व सचिव ज्ञानेंद्र खंतवाल, विनोद जोशी, अशोक राणा, संदीप मैठाणी, अन्नू झिंक्वाण, प्रताप सिंह राणा, रमेश मैठाणी, लक्ष्मण सिंह फरस्वाण और सत्य प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे।