फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   इलाज तो दूर, मामूली बुख्ाार की दवा भ्ाी नहीं

इलाज तो दूर, मामूली बुख्ाार की दवा भ्ाी नहीं

Sun, 22 Sep 2013 05:38 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Sun, 22 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
थराली/कर्णप्रयाग। सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के तमाम दावों के बाद भी पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाएं सुधर नहीं पा रही है। जहां जिले में 98 चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली एक डाक्टर के भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी थराली में विशेषज्ञ चिकित्सकों के नौ पदों में से आठ रिक्त चल रहे हैं। वहीं स्टाफ नर्स सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ का भी टोटा बना हुआ है। स्थिति यह है कि इन दिनों अस्पताल ग्वालदम और अन्य स्थानों से आए व्यवस्था के चिकित्सकों के सहारे चल रहा है। दवाई के नाम पर सीएचसी थराली और पीएचसी नारायणबगड़ में मरीजों को पैरासीटामोल तक नहीं मिल रहा है। ग्रामीण भवानी दत्त, विमला देवी, हयात सिंह नेगी, जगदीश चंद्र पंत, कुंदन सिंह आदि का कहना है कि डाक्टर नहीं होने की वजह से लोगों को मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी प्राइवेट क्लिनिकों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सकाें की कमी के चलते समस्या हो रही है। सभी केंद्रों में दवाईयां पर्याप्त भेजी जा रही है। ऐसे में सीएचसी थराली में मरीजों को नार्मल दवाओं का भी उपलब्ध नहीं होना चिंता की बात है। जानकारी लेकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. अजीत गैरोला, सीएमओ चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed