फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   करारी हार से कांग्रेस सदमे में

करारी हार से कांग्रेस सदमे में

Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनावों में यहां कांग्रेस मुंह के बल आ गिरी है। 22 साल बाद कर्णप्रयाग का किला फतह करने वाली कांग्रेस का सपना यहां महज एक साल में ही चकनाचूर हो गया। हालात यह है कि विधानसभा की दो नगर पंचायतों में कांग्रेस का मत प्रतिशत 12.5 ही रहा, जबकि विधानसभा में यह मत प्रतिशत करीब 23 था।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र की पहली पंचायत गौचर को छोड़ दें, तो कर्णप्रयाग और गैरसैंण पंचायतों में कांग्रेस औंधे मुंह गिरी। अध्यक्ष पद पर जहां गैरसैंण में भाजपा और कर्णप्रयाग में निर्दलीय ने बाजी मारी, तो दोनों नगर पंचायतों में 14 में केवल तीन ही सभासद जीते। यहां तक कि गैरसैंण में केबिनेट, विधानसभा भवन सहित आदिबदरी तहसील की घोषणाओं को जनता ने मतदान के जरिए खारिज किया। यहां कांग्रेस का मत प्रतिशत केवल 14 रहा। विधायक एपी मैखुरी का गृह क्षेत्र सहित सांसद सतपाल महाराज की जनसभा और विधायक डा. जीतराम भी यहां कांग्रेस को संजीवनी नहीं दे पाए। स्थिति यह रही कि कांग्रेस को केवल नौ प्रतिशत जनादेश ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed