{"_id":"142-53619","slug":"Chamoli-53619-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार
Chamoli
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जनपद के विभिन्न हिस्सों में पिछले दस सालों से चरस के धंधे में लिप्त नजीबाबाद के एक व्यक्ति को पुलिस की एसओजी टीम ने धर दबोचा। पुलिस को उसकी वर्षों से तलाश थी। शुक्रवार शाम को चेकिंग के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर बिरही मोटर पुल के समीप पुलिस को यह सफलता मिली। एसओजी टीम प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नजीबाबाद निवासी मुहम्मद परवेज जोशीमठ के निजमुला और घाट क्षेत्रों में पिछले दस सालों से चरस का धंधा करता आ रहा था। शुक्रवार शाम को उसे तब धरा गया जब वह निजमुला मोटर मार्ग से आ रहा था। तलाशी में उसके पास से 800 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि मुहम्मद परवेज बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांडुकेश्वर में नाई की दुकान चलाता है। वह छह माह तक चार धाम यात्रा के दौरान साधु-संतों को चरस उपलब्ध कराकर मोटी रकम वसूलता था। वह नजीबाबाद में भी चरस की सप्लाई करता था।
विज्ञापन