फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   तीन करोड़ 86 लाख का बजट अनुमोदित

तीन करोड़ 86 लाख का बजट अनुमोदित

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
Chamoli Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला पंचायत की बैठक में अवरुद्ध पडे़ विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर वर्ष 2012-13 के लिए तीन करोड़, 86 लाख 93 हजार रुपये का पुनरीक्षित बजट तथा वर्ष 2013-14 के लिए तीन करोड़, 87 लाख का अनुमानित बजट ध्वनि मत से पारित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रजनी भंडारी ने की। बैठक में सदस्य भरत सिंह कुंवर द्वारा हेलंग-उर्गम मोटर की न्यून प्रगति पर नाराजगी जताई गई। सदस्य नंदन सिंह बिष्ट ने बीते चार माह से अवरुद्ध पडे़ गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग, सदस्य पार्वती गडिया ने रैन-पदमला मोटर मार्ग तथा पोखरी की प्रमुख अनीता नेगी ने कुंजासू मोटर मार्ग का मामला उठाते हुए इसे अविलंब खोले जाने की मांग की। सदस्य भुवन नौटियाल ने जिला निधि से गैरसैंण में पंच भवन बनाने का प्रस्ताव रखा। देवाल के प्रमुख देवी दत्त कुनियाल ने जिले में विद्युतीकरण से वंचित गांवों में विद्युत लाइन बिछाने की मांग की। इस मौके पर सीडीओ सूर्यमोहन नौटियाल, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बीडी पांडे, एओ एमएस नेगी, सदस्य महेश शंकर त्रिकोटी, भगत बिष्ट, राजेंद्र सगोई, आशा रावत, गजेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed