{"_id":"142-53171","slug":"Chamoli-53171-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष से बदहाल नंदकेशरी-जौला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष से बदहाल नंदकेशरी-जौला मार्ग
Chamoli
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पीएमजीएसवाई की लापरवाही से नौ किमी नंदकेशरी-चिडिंगा-जौला मोटर मार्ग एक साल से बदहाल पड़ी है। कार्यदायी संस्था की ओर से जहां कई स्थानों पर मलबा तक नहीं हटाया गया है, वहीं क्षतिग्रस्त पुश्तों एवं मलबे से पटे मार्ग पर छोटे वाहनों का संचालन मुश्किल से हो रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग शीघ्र दुरुस्त नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्रीय निवासी रमेश जोशी, दलीप सिंह, एसआर जोशी, बीएस बिष्ट, देवराड़ी ने बताया कि वर्ष 1994 में नंदकेशरी से चिडिंगा तक लोक निर्माण विभाग ने तीन किमी हल्का वाहन मार्ग निर्माण किया, जबकि 2009-10 में पीएमजीएसवाई के तहत मार्ग का विस्तार कर जौला तक छह किमी निर्माण हुआ। लेकिन मार्ग की हालत सुधरने के बजाय और बदहाल हो गई है।
उक्त मोटर मार्ग से क्षेत्र के काठिंग, धौड़, अखोड़सारी, चिडिंगा खालसा, चिडिंगा तोक, कल्याणी, जौला, बुडजोला, त्रिकोट, सेरा विजयपुर गांव के लोग लाभान्वित होने थे, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही से मोटर मार्ग पर नियमित वाहनों का संचालन तो दूर, जरूरतमंदों को 108 सेवा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। मार्ग पर बरसात के दौरान एकत्र हुए मलबे को भी साफ नहीं किया गया है। वहीं कई ढहे पुश्ते ठीक नहीं किए जाने से आए दिन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
बरसात से मार्ग को काफी क्षति पहुंची है। चार गदेरों के ऊफान से छह किमी के बाद यातायात बंद है। गदेरों में पुलों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी है।
- बीएस रावत, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग