{"_id":"142-53159","slug":"Chamoli-53159-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"88 करोड़ में से दून में नहीं लगने देंगे एक ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88 करोड़ में से दून में नहीं लगने देंगे एक ईंट
Chamoli
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि राजधानी के नाम पर राज्य सरकार को मिले 88 करोड़ रुपये में से एक ईंट भी देहरादून में नहीं लगने दी जाएगी। उक्रांद और जन भावनाओं के तहत यह धनराशि गैरसैंण में खर्च होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में मूल निवास मामले को लेकर उक्रांद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता में पंवार ने कहा कि उत्तराखंड में नौ विश्व विद्यालय हैं, लेकिन उनमें मैदान क्षेत्र के कुलपति थोपे गए हैं। जो पहाड़ की जनता के साथ अन्याय है। कहा कि टिहरी झील का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बजाय श्रीदेव सुमन के नाम से और जौलीग्रांट हवाई अड्डा स्व. इंद्रमणि बडोनी के नाम पर रखा जाए।
उन्होंने कहा कि 24 और 25 दिसंबर को उक्रांद का द्विवार्षिक सम्मेलन होगा। राज्य में दल के समस्त जिलाध्यक्षों के बेहतर कार्यों को देख उनका कार्यकाल दो वर्ष आगे बढ़ा दिया गया है। इस मौके पर उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री हरीश पाठक, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सती, प्रवक्ता दर्शन सिंह नेगी, गोविंद सिंह नेगी, गंगा सिंह आदि मौजूद थे।