{"_id":"46439","slug":"Chamoli-46439-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत को लेकर ईई से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत को लेकर ईई से मिले
Chamoli
Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। जिला मुख्यालय से सटे ग्वानधार तोक के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता से भेंट कर गांव की पेयजल किल्लत से रूबरू कराया। साथ ही चेतावनी दी यदि विभाग ने जल्द पेयजल योजना का निर्माण नहीं किया तो उन्हें जन आंदोलन को बाध्य होना पडे़गा। भारी तादात में मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में भी वह पानी के लिए भटक रहे हैं। पूर्व में विभाग द्वारा ग्रामीणों को दिए आश्वासन के बाद भी गांव में पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई, जिस कारण ग्रामीणों को मीलों पैदल चलकर पीने को पानी ढोना पड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र प्रमुख महेशी देवी, सुशीला देवी, माहेश्वरी देवी,पूर्णानंद, किशोरी लाल, विक्रम लाल और सुलोचना देवी आदि शामिल थी। जल निगम के ईई डीपी पांडे का कहना है कि जिस स्रोत की बात ग्रामीण कर रहे हैं उस पर पानी कम है। नया प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन