{"_id":"5cbb514abdec2213ee5d608a","slug":"91555779914-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बिल जमा करने के लिए हो काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बिल जमा करने के लिए हो काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। हापला घाटी के ग्रामीणों ने चांदनीखाल में बिजली बिल काउंटर स्थापित करने की मांग उठाई है। कहा गया कि बिल जमा करने के लिए उन्हें मीलों दूरी पैदल चलकर पोखरी बाजार जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार को ज्ञापन भी भेजा।
ग्राम पंचायत रडुवा की प्रधान रंजना बर्त्वाल, कांडई प्रधान मनोरमा भंडारी, प्रधान गुड्डू लाल, पदमेंद्र सिंह, हुकम सिंह, राजेश्वरी बर्त्वाल, सुरेंद्र नेगी और जगदीश नेगी का कहना है कि कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिल काउंटर स्थापित करने की मांग की गई लेकिन आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार का कहना है कि हापला घाटी में बिल जमा करने के लिए कैंप लगाया जाता है। ग्रामीणों की मांग पर चांदनीखाल में भी जनप्रतिनिधियों की ओर से बताई तिथि पर कैंप आयोजित किया जाएगा।