{"_id":"57792daa4f1c1b6b697f9c0d","slug":"62-road-block-in-chamoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले में 62 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले में 62 सड़कें बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 03 Jul 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
चमोली और नंदप्रयाग के बीच अवरुद्ध पड़े बदरीनाथ हाईवे को खोलने में जुटे बीआरओ मजदूर। यहां पर एक जुलाई को सुबह पांच बजे हाईवे करीब दस मीटर बह गया था। बीआरओ की ओर से यहां चट्टान काटकर सड़क बनाई जा रही है।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिवृष्टि से चमोली जनपद में 62 सड़कें, 38 पेयजल लाइनें और सात विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घाट क्षेत्र में 33 केवी की विद्युत लाइन भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। ऊर्जा निगम की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई सुचारु की गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार, मैठाणा और बाजपुर में दूरसंचार की ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त होने से गोपेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी और दशोली क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल और ब्राडबैंड सेवा तीन दिनों से ठप है।
विज्ञापन
यात्रा पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्री भी संचार सेवा ठप होने से अपने संबंधियों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। पोखरी क्षेत्र में पोखरी-गोपेश्वर, पोखरी-रौता, हापला-धोतीधार, पोखरी-नंदप्रयाग सड़कें क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति ठप है। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सरकारी परिसंपतियों के नुकसान की रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन