{"_id":"5fd3ab268ebc3e3c4c2fd280","slug":"390-liquor-cases-found-hidden-in-tunnel-in-farming-village-karnpryag-news-drn364379620","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती गांव में सुरंग में छिपाई 390 शराब की पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती गांव में सुरंग में छिपाई 390 शराब की पेटियां बरामद
विज्ञापन
अल्मोडज़ले द्वाराहाट में शराब से भरा ट्रक खाली और लावारिस मिलने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 390 शराब की पेटियां भी बरामद की हैं। यह शराब खेती गांव में बनाई गई एक सुरंग के अंदर छिपाकर रखी गई थी।
गैरसैंण थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि टिहरी जिले से 450 पेटी विदेशी शराब लेकर चला एक ट्रक अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में बिना चालक और बिना शराब के लावारिस अवस्था में खड़ा मिला था। मामला प्रकाश में आने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश पर पुलिस ने आठ दिसंबर को द्वाराहाट थाने में आबकारी अधिनियम व आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में चमोली और अल्मोड़ा पुलिस ने की ओर से जांच शुरू की गई और बृहस्पतिवार रात को आरोपी खेती गांव के राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, हरि सिंह, कमल सिंह, हयात सिंह, मालसी के जयबीर सिंह, सुगढ़ के गोविंद सिंह और दिवालीखाल के अनिल पंवार को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 390 पेटी शराब भी बरामद कर ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि खेती गांव में एक खेत के नीचे सुरंग बनाकर शराब छिपाई गई थी।
11 पेटी शराब के साथ दो को पकड़ा
रुद्रप्रयाग। सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक सेंट्रो कार से 11 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ऊखीमठ थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि शराब की तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत शराब पकड़ी गई है। आरोपी टीका प्रसाद व मनीष सिंह की ओर से अवैध रूप से शराब की यह खेप ले जाई जा रही थी। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर पुनीत दसोनी, आरक्षी राजेश कुमार और अंकित कुमार शामिल थे।