फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   32 students who performed excellently were honored

Chamoli News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Sun, 15 Feb 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
32 students who performed excellently were honored
- चार दिवसीय सांस्कृतिक व पर्यटन मेले का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। विकासखंड के शैलेश्वर मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक व पर्यटन मेले के चौथे दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 छात्र-छात्राओं को गोदांबरी देवी नवानी चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही प्राथमिक व जूनियर वर्ग में खेलकूद प्रतियोगिता में जिला व राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 32 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। मेले में ममंद ने लोकगीत और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मेले के चौथे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल ने किया। मेले में आयोजित महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में सोनम चौधरी ने प्रथम और पुष्पा देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान राप्रवि मलेठी की सहायक अध्यापिका डॉ. पूजा नेगी और राप्रावि बैनोली की सहायक अध्यापिका दिलबर रावत को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक शिव प्रसाद नवानी ने कहा कि क्षेत्र में कई प्रकार की प्रतिभाएं है। उन्हें अपने अपने स्तर से सहयोग करना चाहिए। वहीं, समापन अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद बहुुगुणा, मेला कमेटी के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह रावत, सचिव अशोक चौधरी, संरक्षक विनोद नेगी, महामंत्री राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed