फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   प्रशासन और पालिका के अधिकारियों ने किया नगर का निरीक्षण

प्रशासन और पालिका के अधिकारियों ने किया नगर का निरीक्षण

Thu, 21 Feb 2019 08:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन और पालिका के अधिकारियों ने किया नगर का निरीक्षण

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रशासन और पालिका के अधिकारियों ने नगर में हो रहे अवैध अतिक्रमण और सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए संयुक्त निरीक्षण किया। एसडीएम ने सफाई व्यवस्था बदहाल होने पर पालिका के अधिकारियों को फटकार लगाई।

एसडीएम जीआर बिनवाल ने बदरीनाथ हाइवे के कर्ण मंदिर, उमा देवी तिराहे तथा मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। व्यापारियों की ओर से प्रतिष्ठानों के बाहर रखी सामग्री को हटाने तथा पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार तक फुटपाथ पर मानकों के विपरीत बनाई गई दोपहिया वाहनों की पार्किंग को हटाने के लिए पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि यदि वार्डो में सफाई व्यवस्था तीन दिन में दुरुस्त नहीं की गई तो पालिका के अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्य बाजार में दो वर्षों से निर्माणाधीन दोपहिया वाहनों की पार्किंग के कार्य में बरती जा रही शिथिलता को लेकर पालिका के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि समय-समय पर नगर क्षेत्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से नगर की सफाई और यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरएस राणा, सफाई निरीक्षक नितिन सती, कानूनगो सुजान सिंह नेगी, सभासद विनोद पुरोहित और सफीक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed