फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   21 researchers engaged in research work in pre-PhD course

Chamoli News: प्री-पीएचडी कोर्स में शोध कार्य में जुटे 21 शोधार्थी

Tue, 22 Apr 2025 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 22 Apr 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
21 researchers engaged in research work in pre-PhD course
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में संचालित प्री-पीएचडी कोर्स के विभिन्न विषयों में 21 शोधार्थी शोध कार्य में जुटे हैं। शोधार्थी छात्र-छात्राओं को 15 विषय विशेषज्ञ व्याख्यान दे रहे हैं। मौजूदा समय में यहां दो मुख्य विषय रिसर्च मेथाडोलॉजी और रिसर्च पब्लिकेशन व एथिक्स विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रम में शोध की आवश्यकता एवं महत्व, शोध विषय का चयन करते समय सावधानियां, शोध साहित्य का सर्वेक्षण, रिसर्च डिजाइन के तरीके एवं परिकल्पनाओं का परीक्षण करते समय सावधानियां, प्रश्नावली का निर्माण, साक्षात्कार आदि की जानकारी दी गई। शोध समन्वयक प्रोफेसर चंद्रावती जोशी ने बताया कि प्रो. स्वाति नेगी, प्रो. अमित कुमार जायसवाल, प्रो. चंद्रावती जोशी, डॉ. एसपी उनियाल, डॉ. शिवेंद्र रावत, डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, डॉ. प्रियंका उनियाल, डाॅ. पूनम आदि ने व्याख्यान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed