फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   19 hours room was imprisoned Guldar

19 घंटे कमरे में कैद रहा गुलदार

Mon, 11 Jan 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Mon, 11 Jan 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण ब्लॉक के ग्राम पंचायत पेब के विजयनगर में एक कुत्ते को मारने के चक्कर में गुलदार एक मकान में घुस गया। मकान स्वामी ने होशियारी दिखाते हुए गुलदार को कमरे में बंद कर दिया। करीब 19 घंटे बाद सोमवार देर शाम वन विभाग ने गुलदार को पिंजरे में कैद किया।
विज्ञापन



सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत पेब के विजयनगर गांव के जसपाल सिंह चौहान रविवार रात को 8.30 बजे खाना खाकर कुत्ते को रोटी देने गए।
विज्ञापन


कुत्ते को रोटी देकर उस कमरे को बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में सोने जाने लगे तो अचानक देखा कमरे में गुलदार छिपा है। इस पर जसपाल ने बिना समय गवाएं दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और अपने भाई शंभू चौहान को आवाज लगाई और प्रधान मुन्नी देवी को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पेब, माथर और देवलकोट के लोग रात में ही जसपाल सिंह चौहान के घर आ गए। जनप्रतिनिधियों ने इसकी जानकारी केदारनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी।

केदारनाथ वन प्रभाग के एसडीओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम सोमवार को दोपहर एक बजे पिंजरा लेकर गांव पहुंची और कमरे के बाहर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया।


शाम साढ़े चार बजे गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। केदारनाथ वन प्रभाग के एसडीओ सुरेंद्र लाल ने बताया कि गुलदार जसपाल सिंह चौहान के घर में कुत्ते को निवाला बनाने के लिए छिपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed