{"_id":"5c6ebfd6bdec225213320eeb","slug":"181550761942-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी में ही जाख देवता ने पूछी भक्तों की कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी में ही जाख देवता ने पूछी भक्तों की कुशलक्षेम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। बर्फबारी के बीच बृहस्पतिवार को कलगोठ गांव के आराध्य जाख देवता ने घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। गत वर्ष 12 अक्तूबर से जाख राजा दिवारा भ्रमण पर हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है। भक्तगण बर्फ में ही नंगे पांव यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
51 वर्ष बाद कलगोठ गांव के जाख देवता की दिवारा यात्रा आयोजित हो रही है। इन दिनों कलगोठ गांव में लगभग चार फीट तक बर्फ है। जाख देवता बर्फबारी में ही भक्तों की कुशलक्षेम पूछने घर-घर जा रहे हैं। जाख मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत का कहना है कि दस मार्च को जाख देवता कलगोठ गांव में अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।