फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   1745 pilgramis reached at badrinath

1745 तीर्थयात्रियों ने टेका बदरीनाथ धाम में मत्था

Tue, 12 May 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 12 May 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में मंगलवार को 1745 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। इनमें से सात तीर्थयात्री जापान से भी पहुंचे थे। धाम में मंगलवार सुबह पांच बजे से साढ़े सात बजे तक हल्की बारिश भी हुई, जिससे धाम में मौसम ठंडक  भरा हो गया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ में दिनभर तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, बदरीनाथ हाईवे भी विष्णुप्रयाग और कंचनगंगा में पूरी तरह से सुगम हो गया है।

तीर्थयात्री कंचनगंगा और रड़ांग बैंड में भी करीब सौ मीटर के हिस्से में फैले हिमखंड के समीप खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। बदरीनाथ में एक सप्ताह से नारद कुंड की सफाई में लगे स्वयं सेवकों ने मंगलवार से कुंड के सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। धाम में सभी दुकानें खुल गई हैं। देर शाम तक भी धाम में चहल-पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed