{"_id":"5d13a4388ebc3e3c797c4b94","slug":"156156829414-gopeshwar-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले पर सीईओ ललित मोहन ने जताई आपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले पर सीईओ ललित मोहन ने जताई आपति
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। शिक्षा सचिव की ओर से किए गए चमोली जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला के तबादले पर उन्होंने खुद आपत्ति जताई है। तबादले के विरोध में शिक्षा सचिव को प्रत्यावेदन भेज दिया है।
ललित मोहन चमोला ने मंडलीय अपर निदेशक पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका उद्यम सिंह नगर में मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद पर ही तबादला कर दिया गया। जबकि लोक सेवा आयोग की वरिष्ठता सूची में उनकी वरिष्ठता अपर निदेशक माध्यमिक और बेसिक के समान है।
ललित मोहन चमोला ने 15 नवंबर 2016 को चमोली में मुख्य शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण किया था। चमोली जिला दुर्गम श्रेणी में है। जबकि शिक्षा विभाग के मानक के अनुसार यूएस नगर सुगम श्रेणी का जिला है, लेकिन व्यवहारिक दृष्टि से देखें तो चमोली जिले से यूएस नगर में तैनाती किसी भी अधिकारी के लिए दुर्गम क्षेत्र की ही तैनाती है। इधर, सीईओ ललित मोहन चमोला ने कहा कि मैने मंडलीय अपर निदेशक के पद के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन मुझे यूएस नगर में सीईओ के पद पर ही तैनाती दी गई है। इस तबादले पर मैने आपत्ति दर्ज की गई है। शिक्षा सचिव को इस संबंध में प्रत्यावेदन भेजा जा रहा है।