{"_id":"5d0913978ebc3e22806b1488","slug":"156087591417-karnpryag-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थराली। कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा से लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने चलती कार में छेड़खानी की। छात्रा किसी प्रकार कार से कूदकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। छात्रा की तहरीर पर थाना पुलिस थराली ने अपहरण और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक पीडी जोशी ने बताया कि सोमवार शाम को एक डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के बाद दो छात्राएं सड़क से पैदल जा रही थीं। इसी दौरान कार से आ रहे दो युवकों राकेश रावत (39) निवासी मालबज्वाड एवं नित्य नेगी (36) उर्फ नीटू निवासी कुलसारी ने दोनों छात्राओं को देखकर लिफ्ट देने के बहाने कार रोकी और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कार में बैठने को कहा। दोनों छात्राएं कार में बैठ गईं। उसके बाद एक छात्रा कुछ दूर जाकर उतर गई जबकि पीड़ित छात्रा को आगे जाना था। आरोपियों ने पीड़ित छात्रा को वाहन में यह कहकर बैठे रहने को कहा कि उसे जहां जाना है, वह भी वहीं जा रहे हैं। इसी दौरान रास्ते में दोनों युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर जब आरोपी नहीं माने तो छात्रा कार का दरवाजा खोलकर नीचे कूद गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देखकर आरोपी घटनास्थल से भाग निकले। वहां लोगों की भीड़ भी जुट गई। इसके बाद पीड़ित छात्रा घर पहुंची और आपबीती बताई। परिजन थाना थराली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छात्रा के अपहरण के प्रयास और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शाम को ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली की अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।