फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   रामलीला मंचन को देखने उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

रामलीला मंचन को देखने उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

Thu, 30 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मंचन को देखने उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कर्णभूमि रामलीला कमेटी गांधीनगर कर्णप्रयाग की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के सातवें दिन सीता हरण का मंचन किया गया।
रामलीला मंचन में सूपर्णखा पंचवटी में आकर राम और लक्ष्मण से उसको अपनी प्रणनयनी बनाने के लिए कहती हैं। श्री राम उसको समझाते हैं, जब सूपर्णखा नहीं मानतीं तो लक्ष्मण उसके नाक और कान काट देते हैं। सूपर्णखा खर-दूषण के पास जाकर पूरा वृत्तांत बताती है। खर-दूषण सूर्पनखा के साथ हुए अत्याचार से क्रोधित होकर युद्ध के लिए जाते हैं और राम उनका वध कर देते हैं। सूपर्णखा लंकाधिपति राजा रावण के पास जाकर उसके साथ हुए अत्याचार और खर-दूषण के वध की सूचना देती है। तो रावण मामा मारीच को स्वर्ण मृग बन कर सीता हरण की योजना बनाता है। स्वर्ण मृग देखकर सीता मोहित हो जाती हैं और श्री राम से मृग लाने की जिद करती हैं। राम और लक्ष्मण मृग के पीछे जंगल में जाते हैं तो मौका देखकर रावण साधु का वेश धारण कर सीता का हरण कर लेता है। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर घुनियाल, सचिव उदयभान, कोषाध्यक्ष सोहन मुनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed