फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   विभाग का काम केवल बजट खर्च करना नहीं: गढ़वाल आयुक्त

विभाग का काम केवल बजट खर्च करना नहीं: गढ़वाल आयुक्त

Thu, 30 May 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
विभाग का काम केवल बजट खर्च करना नहीं: गढ़वाल आयुक्त
गोपेश्वर। गढ़वाल मंडल आयुक्त डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बीस सूत्री योजनाओं के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि विभागों का काम केवल बजट खर्च करना नहीं है, बल्कि उस बजट से उपलब्धि हासिल करना है। आयुक्त ने जिले में उत्पादन को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस लक्ष्य के साथ कार्य करने के निर्देश भी विभागों को दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में गढ़वाल आयुक्त डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने इस वर्ष की जिला योजना में कृषि, उद्यान, सिंचाई, पशुपालन, दुग्ध, सहकारिता आदि प्राथमिक सेक्टर से जुड़े विभागों को एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए इकोनॉमिक सेक्टर को वरीयता दिए जाने की आवश्यकता है, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। रेखीय विभागों की ओर से इस वर्ष के लिए कोई ठोस कार्ययोजना तैयार न करने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कृषि, उद्यान, सिंचाई, रेशम, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, सहकारिता, पर्यटन, उद्योग आदि रेखीय विभागों को ठोस कार्ययोजना तैयार कर 10 जून तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभागों के कार्य अलग-अलग हो सकते है, लेकिन लक्ष्य सभी का एक ही है। बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हसांदत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, सीएमओ डा. एके डिमरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा, पीडी प्रकाश रावत, डीडीओ एसके रॉय सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


जनपद में हैं पर्यटन की अपार संभावनाएं
गोपेश्वर। गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि चमोली जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने यात्रामार्गो पर स्थित होटलों को हाईटैक बनाने के साथ ही होमस्टे को अधिक से अधिक प्रमोट करने के निर्देश दिए। जिले में थ्री डेस्टिनेशन के तहत भराडीसैंण, वृद्वब्रदी एवं टिम्मरसैण के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed