{"_id":"5cf00a8fbdec22076a49b0da","slug":"15592352611511-8-gopeshwar-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जनपद में हाईस्कूल के 11 व इंटरमीडिएट के 8 छात्र-छात्राओं ने बनाया मेरिट सूची में स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जनपद में हाईस्कूल के 11 व इंटरमीडिएट के 8 छात्र-छात्राओं ने बनाया मेरिट सूची में स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। उत्तराखंड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिले के 19 छात्र-छात्राएं मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल रहे। हाईस्कूल में 11 और इंटरमीडिएट मेरिट सूची में जिले के 8 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ये आठ छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूल से हैं।
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 70.83 प्रतिशत रहा। वहीं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 85.11 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जीजीआईसी थराली की छात्रा वर्तिका पुरोहित ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में जीजीआईसी गौचर की छात्रा अंजना ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सुबोध प्रेम विद्यामंदिर गोपेश्वर का परीक्षा परिणाम सबसे बेहतर रहा। इस विद्यालय के चार छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल और एक छात्र ने इंटरमीडिएट मेरिट सूची में स्थान बनाया। हाईस्कूल व इंटर की मेरिट सूची में आठ छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूलों से हैं।
श्रीनगर से पांच छात्र-छात्राएं मेरिट सूची में शामिल
श्रीनगर। हाईस्कूल में चार और इंटरमीडिएट स्तर पर एक छात्र ने शहर से मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया है। हाईस्कूल परीक्षा में 14वां स्थान हासिल करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के निखिल पंवार ने शहर टॉप किया है। वहीं इंटरमीडिएट में सिर्फ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली के छात्र अमन नौटियाल ही राज्य मेरिट सूची में नाम दर्ज करा पाए। अमन ने प्रदेश स्तर पर 18वां स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के छात्र निखिल पंवार ने 14वां (95.80 प्रतिशत) और सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट के मयंक पंत ने 21वां (94.4 प्रतिशत), दीक्षा फरर्स्वाण व दीपांशु भंडारी ने 22वां (94.2 प्रतिशत) स्थान प्राप्त किया। इंटर में अमन नौटियाल ने 18वां (93 प्रतिशत) स्थान प्राप्त किया है।