{"_id":"5cf00a8bbdec220785347917","slug":"15592352581-karnpryag-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा का परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग/गौचर/गैरसैंण/ हाईस्कूल मेरिट लिस्ट में 19वां स्थान प्राप्त करने वाली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर की छात्रा नेहा भंडारी ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नेहा नेवी में अपना भविष्य संवारना चाहती हैं। नेहा के पिता कुलदीप भंडारी किसान और माता सुलोचना देवी गृहणी हैं।
- जेएसएनएसएनएचएसएस गैरसैंण की कंचन ने दसवीं की परीक्षा में 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूची में 20वां स्थान प्राप्त किया है। कंचन के पिता राजेश कुमार शिक्षक और माता ऊषा सिरस्वाल गृहणी हैं।
- उमा सरस्वती विद्या मंदिर कर्णप्रयाग की छात्रा अमीषा ने 94.20 अंक प्राप्त कर 22वां स्थान प्राप्त किया है। अमीषा ने कहा कि वह टीचर बनना चाहती हैं। अमीषा के पिता मनवर सिंह बताते हैं कि अमीषा बचपन से ही मेधावी हैं और वर्तमान में गांव में ट्यूशन पढ़ाती हैं।
विज्ञापन
- जीजीआईसी थराली की समीक्षा जोशी ने 93.20 अंक प्राप्त कर 24वीं रैंक हासिल की है। समीक्षा के पिता शंभू प्रसाद व्यापारी और माता गृहणी हैं। सुशीला देवी इंटर कॉलेज सिवाई की छात्रा आंचल सती ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
इंजीनियर और डॉक्टर बनना है लक्ष्य
देवप्रयाग/श्रीनगर/पौड़ी/पाबौ। हाईस्कूल परीक्षा में 14वें स्थान पर रहे एसबीबीवीएस पब्लिक स्कूल पौड़ीखाल के हिमांशु रतूड़ी सिविल सेवा में जाना चाहते हैं। उनके पिता प्यारे लाल की मोबाइल फोन की दुकान है और माता गृहणी हैं।
वहीं सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट की छात्रा दीक्षा फर्स्वाण ने 22वां (94.2 प्रतिशत) स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 471 अंक प्राप्त किए। मूल रूप से चमोली जिले की हरमनी की निवासी दीक्षा के पिता कुंवर सिंह एसएसबी में कार्यरत हैं, जबकि माता श्यामा देवी गृहणी हैं। दीक्षा डॉक्टर बनना चाहती है। वह अपना प्रेरणास्रोत बड़ी बहन प्रियंका को मानती है।
पौड़ी। 93.80 प्रतिशत अंक लाकर मेरिट में 24वां स्थान हासिल करने वाली गार्गी एयरफोर्स में अधिकारी बना चाहती है। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्यूंकालेश्वर की छात्रा गार्गी के पिता अशोक ध्यानी व माता पार्वती ध्यानी शिक्षक हैं।
पाबौ। राजकीय इंटर कालेज ग्वालखुडा में अध्ययनरत शिवांशु नौटियाल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह सफलता का श्रेय पिता संजय नौटियाल व माता शैलजा नौटियाल को देते हैं। वह इंजीनियर बनना चाहता है।
इंजीनियर बनेंगी तनुजा
रुद्रप्रयाग। हाईस्कूल में 25वीं रैंक प्राप्त (93.60) करने वाली राजकीय इंटर कालेज मक्कू की छात्रा तनुजा ने बताया कि वे इंटर में टॉप फाइव में अपना स्थान बनाएंगी। वह अपना करियर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बनाना चाहती हैं। नाना-नानी के साथ पाब गांव में रहते हुए पढ़ाई कर रही तनुजा अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहती हैं। शिक्षक केआर नौटियाल ने बताया कि वह पढ़ाई के प्रति गंभीर है।
सैन्य अधिकारी बनेंगे अंकित
गुप्तकाशी। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 19वीं रैंक प्राप्त (94.80 प्रतिशत) करने वाले अंकित रावत अपने पिता की तरह सेना में करियर बनाना चाहते हैं। कहा कि वे एनडीए की तैयारी कर रहे हैं। सैन्य अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। अंकित का कहना है कि बिना लक्ष्य निर्धारित किए सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है। इसके लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। उन्होंने बताया कि पिता के सेना में कार्यरत होने के कारण उनकी मां ही उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। वे, अपने माता-पिता को अपना आदर्श मानते हैं।
चालक के बेटे को मिले 94.80 प्रतिशत अंक
पौड़ी। हाईस्कूल की मेरिट में पीयूष को 94.80 प्रतिशत मिले हैं। उन्होंने 19वां स्थान हासिल किया है और वह सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। राजमति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली में अध्ययनरत पीयूष रावत टुंगर गांव का मूल निवासी हैं। उसके पिता चालक व माता गृहणी हैं। पीयूष एनडीए की परीक्षा की तैयारी में जुटा है। इसमें उसे शिक्षकों व अभिभावकों का मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रधानाचार्य संजय ममगाईं ने बताया कि पीयूष रावत का शिक्षा के प्रति लगाव व मेहनत और छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है।
फोटो
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है मानसी का लक्ष्य
पौड़ी। हाईस्कूल की मेरिट में मानसी ने 93.60 प्रतिशत प्राप्त कर 25वां स्थान हासिल किया। मानसी के माता-पिता का कई साल पहले देहांत हो चुका है। शिक्षा के प्रति मानसी की लगन को उसके चाचा ने पंख दिए हैं। पौड़ी के सरस्वती विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्यूंकालेश्वर की छात्रा मानसी का लक्ष्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है। मानसी के चाचा सुभाष रावत ने उसके लालन-पालन के साथ शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी उठाई।