फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   1500 pilgrims back to home

दो दिन से बदरीनाथ धाम में फंसे 1500 तीर्थयात्री लौटे घर

Thu, 02 Jul 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 02 Jul 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बारिश थमी और मौसम खुला तो बदरीनाथ धाम में बीती 30 जून से फंसे 1500 तीर्थयात्री घरों का लौट गए। वहीं विभिन्न पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्री विभिन्न साधनों से बदरीनाथ पहुंचे और दर्शन किए।
विज्ञापन


इसके बाद कई तीर्थयात्री धाम में ही रुक गए जबकि कुछ गंतव्य को चले गए। तीन जगहों पर बंद बदरीनाथ हाईवे भी देर शाम खोल दिया गया। अब शुक्रवार से यात्रा सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मौसम खुलने के बाद तीर्थयात्रियों ने पैदल ही आवाजाही शुरू कर दी। विभिन्न पड़ावों पर फंसे 1219 तीर्थयात्री वाहन से, 100 यात्री पैदल और 450 तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


30 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद हेलीकॉप्टर से ही लौट गए हैं, जबकि अन्य तीर्थयात्री धाम में ही हैं। वहीं हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार सुबह छह बजे गोविंदघाट से 252 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए, जबकि 35 तीर्थयात्री गोविंदघाट से हेलीकाप्टर से घांघरिया पहुंचे। हेमकुंड साहिब में मौसम साफ हो गया और धूप खिली जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।


वहीं मंगलवार रात से बंद बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार शाम को खोल दिया गया जबकि हाईवे बल्दौड़ा में बुधवार देर रात खोल दिया गया था। लामबगड़ और बैनाकुली में हाईवे खोलने के लिए बीआरओ ने दो मशीन और 43 मजदूर लगाए गए थे। हाईवे खुलने से पूर्व ही कई तीर्थयात्री पैदल ही बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed