फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   15 lakh visited Badrinath-Kedarnath

15 लाख से अधिक पहुंची बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या

Sat, 18 Jun 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
15 lakh visited Badrinath-Kedarnath
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की संख्या 15 लाख से अधिक पहुंच गई है। हालांकि मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट के चलते तीर्थयात्रा में थोड़ी कमी आ गई है।
विज्ञापन

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि 18 जून को बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में दर्शनों के लिए पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1505375 पहुंच गई है। शनिवार को बदरीनाथ और केदारनाथ में बारिश होने से तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से पंजीकरण करने के बाद ही तीर्थयात्रा शुरू करने की अपील की है। पंजीकरण के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश बस टर्मिनल पर एसडीआरएफ की ओर से ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में शनिवार को शाम चार बजे तक 9676 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए हैं, जबकि तीर्थयात्रा शुरू होने से अभी तक 769595 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, केदारनाथ में शनिवार को 8213 तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। अभी तक केदारनाथ में 735780 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शनों का पुण्य अर्जित कर चुके हैं।
विज्ञापन

हेमकुंड पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पहुंची एक लाख से अधिक
हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए भी तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार तक हेमकुंड साहिब में 107364 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि तीर्थयात्री पैदल और हेलीकॉप्टर से हेमकुंड साहिब के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed