{"_id":"586d2a784f1c1b1c7e159e32","slug":"11-polling-places-deprived-of-basic-amenities","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मतदान स्थलों मूलभूत सुविधाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मतदान स्थलों मूलभूत सुविधाओं से वंचित
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (कर्णप्रयाग)
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों का भले ही बिगुल बज चुका है लेकिन विकासखंड के 11 से अधिक मतदान स्थल मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी और शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। तीन से अधिक मतदेय स्थलों की छतें टपक रही है।
विकासखंड की 96 ग्राम पंचायतों, दो नगर पालिकाओं में 82 मतदान स्थल बनाए गए हैं, लेकिन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दुआ, प्रावि. कमेड़ा-2, प्राथमिक विद्यालय झिरकोटी, प्राथमिक विद्यालय चौकी, प्राथमिक विद्यालय ऐण्ड, प्राथमिक विद्यालय भटोली, प्राथमिक विद्यालय खंडूड़ा, प्राथमिक विद्यालय कमेड़ा, प्राथमिक विद्यालय भुकंडा, प्राथमिक विद्यालय सिलंगी और प्राथमिक विद्यालय स्वर्का में बिजली नहीं है।
यही नहीं प्राथमिक विद्यालय धनपुर, प्राथमिक विद्यालय भटोली, प्राथमिक विद्यालय खंडूड़ा, प्राथमिक विद्यालय कंडारा, प्राथमिक विद्यालय भकुंडा, और प्राथमिक विद्यालय स्वर्का में पानी के साथ ही स्वर्का, खंडूड़ा में पोलिंग टीमों के लिए शौचालय का प्रबंध भी प्रशासन को करना होगा। बणगांव, मैखुरा और सिलंगी में पोलिंग बूथ बनाए गए स्कूल भवन जर्जर हैं। प्रशासन की रिपोर्ट में इन बूथों के भवनों की छतें टपक रही है। ऐसे में महज 40 दिनों में प्रशासन को सभी पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाएं जुटानी होगी।
विज्ञापन
चुनाव से पहले सभी पोलिंग बूथों को जरूरत के हिसाब से दुरुस्त कर दिया जाएगा, जिसके लिए पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण के साथ ही संबधित विभागों को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। -केएन गोस्वामी, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग।