{"_id":"60353b658ebc3ee95e76435e","slug":"106-year-old-elderly-sitting-on-a-gradual-fast-for-the-road-karnpryag-news-drn371719021","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए 106 वर्षीय बुजुर्ग क्रमिक अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए 106 वर्षीय बुजुर्ग क्रमिक अनशन पर बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन किलोमीटर मालकोट-सेरा-तेवाखर्क सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का श्रमदान और क्रमिक अनशन जारी है। आठवें दिन क्रमिक अनशन पर 106 वर्षीय बुजुर्ग नैन सिंह बैठे। उनको घर से अनशन स्थल तक पालकी में लाया गया। आंदोलनकारी ग्रामीणों ने बुजुर्ग नैन सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष दयाल सिंह व प्रधान हेमा देवी सामाजिक कार्यकर्ता हुकम सिंह के नेतृत्व में अब तक ग्रामीण श्रमदान कर 180 मीटर से अधिक सड़क का निर्माण कर चुके हैैं।
वहीं सड़क के लिए 26 जनवरी से चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विरेंद्र रावत, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र बिष्ट, सुरेश कुमार ने समर्थन दिया। उन्होंने सड़क निर्माण में श्रमदान भी दिया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष दयाल सिंह की वार्ता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से कराई। हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि अध्यक्ष ने मालकोट-सेरा-तेवाखर्क का मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान इस दौरान ग्राम प्रधान हेमा देवी, अध्यक्ष दयाल सिंह, अंजू, अनीता, गंगा सिंह, गीता देवी, कमला देवी, गोबिंद सिंह, श्याम सिंह, मीना देवी, हुकम सिंह और दयाल सिंह मौजूद रहे।