{"_id":"686e505a6058b90af90628d7","slug":"100-students-of-rvm-are-dependent-on-one-teacher-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-113496-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एक शिक्षक के भरोसे राउमावि के 100 छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एक शिक्षक के भरोसे राउमावि के 100 छात्र-छात्राएं
Wed, 09 Jul 2025 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 09 Jul 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
अभिभावकों ने सीईओ को ज्ञापन भेजकर तैनाती की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/नंदानगर। चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड में दूरस्थ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेरी में एकमात्र हिंदी का शिक्षक तैनात है। अन्य शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं जबकि विद्यालय में छात्र संख्या करीब 100 है। अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से एक ही शिक्षक तैनात है। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो गई है। हिंदी का एकमात्र शिक्षक सभी कक्षाओं को नहीं पढ़ा सकता। कहा कि कुछ समय पहले विभाग ने राउमावि सुतोल से दो शिक्षक व्यवस्था पर भेजे थे। उन्हें तीन दिन पेरी ओर तीन दिन सुतोल में पढ़ाना है लेकिन सुतोल और पेरी के बीच लंबी दूरी है और इन दिनों बरसात के कारण रास्ते ध्वस्त हैं जिससे शिक्षकों को पहुंचने में समय लग रहा है। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द शिक्षक तैनात नहीं किए गए तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे और बच्चों का दाखिला दूसरे विद्यालय में करा देंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पुष्कर सिंह, निवर्तमान ग्राम प्रधान खिलापी राम, देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, चंद्र सिंह और चंदन सिंह आदि शामिल रहे।