फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   10 km long tricolor rally taken out in Tharali

चिडंगा मल्ला गांव के ग्रामीणों ने निकाली दस किमी तिरंगा रैली

Sun, 14 Aug 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
10 km long tricolor rally taken out in Tharali
थराली तहसील के चिडंगा मल्ला के सैकड़ों ग्रामीणों ने 10 किमी लंबी तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है।
विज्ञापन

रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम प्रधान बसंती देवी के नेतृत्व में महिला मंगल दल और नवयुवक मंगल दल के सदस्यों के साथ ही सभी ग्रामीणों ने नंदकेशरी से जौला 10 किमी की तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ ग्रामीण भारत माता की जय, वंदेमातरम और इंकलाब जिंदाबाद नारे लगाते हुए काठिंग, धौड़, अखोड़सारी, चानी, संगन्याणी, सिमसारी, कल्याणी गांवों से होते हुए जौला तक पहुंचे। उधर दि इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग में बच्चों एवं अध्यापकों ने तिरंगा रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य गीता खंडूड़ी मौजूद रहीं। देवाल में व्यापार संघ, शिक्षण संस्थान, महिला समूह और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को घरों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग में भजन-कीर्तन किए और यात्रा निकाली। इस मौके पर पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक विधायक अनिल नौटियाल, थराली भूपालराम टम्टा, जिलाध्यक्ष रघुवीर विष्ट, पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, जिला महामंत्री भाई समीर मिश्रा, जिपं सदस्य विनोद नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed