फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   1 crore 85 lakh fine for delay in construction of sewer treatment plant

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में देरी पर 1 करोड़

Wed, 06 Nov 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
1 crore 85 lakh fine for delay in construction of sewer treatment plant
चमोली जिले में निर्माणाधीन 16 सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की निर्माणगति धीमी गति से चल रहा है। इन ट्रीटमेंट प्लांट को मई 2019 में पूरा होना था, लेकिन अभी भी कई प्लांट पर काम चल रहा है। निर्माण कार्य में देरी के चलते अलग-अलग ट्रीटमेंट प्लांटों का निर्माण कर रहे ठेकेदारों पर उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास निगम की निर्माण एवं अनुरक्षण ईकाई (गंगा) ने करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

नमामि गंगे के तहत चमोली जिले में पांच जगह गोपेश्वर, बदरीनाथ, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, जोशीमठ में 16 सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनने हैं। वर्ष 2017 में शुरू हुआ काम मई 2019 तक पूरा होना था। मगर साल खत्म होने को है, लेकिन अधिकांश ट्रीटमेंट प्लांटों पर काम आधा-अधूरा पड़ा है। 16 प्लांट में 11 का निर्माण हो चुका है जबकि पांच का निर्माण अधूरा पड़ा है। गोपेश्वर में दो और जोशीमठ में एक कुल तीन ट्रीटमेंट प्लांट हैं जिनका निर्माण धीमी गति के चलते ठेकेदार पर अकेले करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि अन्य निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों पर करीब 60 लाख जुर्माना लगाया है। निर्माण में और देरी होने पर जुर्माना राशि बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जो प्लांट बन गए हैं या बनने जा रहे हैं उनको सीवर और ड्रेनेज दोनों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इन पर सीवर लाइन को भी कनेक्ट किया जाएगा साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को भी इससे जोड़ा जाएगा। ज्यादातर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गए हैं। जहां देरी हुई उन पर पेनल्टी लगाई गई है। अब तक करीब 1 करोड़ 85 लाख की पेनल्टी लगाई जा चुकी है। जल्द सभी जगह के प्लांट तैयार हो जाएंगे। - बबीता सिंह, परियोजना अभियंता गोपेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed