{"_id":"66bd1c5a-b102-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"body-election-results-come-in-uttarakhand-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2013 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड निकाय चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त ले ली है।
विज्ञापन
नगर पालिका विकासनगर में कुल नौ में से पांच सभासद कांग्रेस के और चार भाजपा के जीते हैं। अध्यक्ष पद के लिए हंगामा चल रहा है। तीन वोट से कांग्रेस के नीरज अग्रवाल के जीतने की चर्चा है।
विज्ञापन
हरिद्वार में भाजपा के मनोज गर्ग ने कांग्रेस प्रत्याशी को 17 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। रूड़की में निर्दलीय यशपाल राणा ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के महेंद्र काला को 110 वोटों से हराया है। हल्द्वानी से भाजपा के नरेंद्र रौतेला जीत गए हैं।
विज्ञापन
डोईवाला नगर पंचायत के कुल सात वार्ड में से भाजपा के तीन सभासद, कांग्रेस के एक और तीन निर्दलीय जीते हैं। अध्यक्ष पद पर गिनती जारी है।
धारचूल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस के दशरथी खैर 1099 वोट पाकर विजयी हुए हैं। जबकि डीडीहाट नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी कवींद्र साही 1055 वोट पाकर जीते हैं।
गंगोलीहाट नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के विमल रावल ने कब्जा किया है।
भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के राजेश नेगी विजयी रहे। उन्होंने बसपा के नवीन आर्या को 550 वोटों से हराया।
भवाली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की नीमा बिष्ट ने जीत दर्ज की, उन्होंने कांग्रेस की खष्टी बिष्ट को 256 वोटों से हराया।
रविवार को हुआ था मतदान
उत्तराखंड के छह नगर निगम, 28 नगर पालिका और 35 नगर पंचायतों के लिए रविवार को मतदान हुआ था। मतदान प्रतिशत लगभग 67 प्रतिशत रहा।
कांग्रेस-भाजपा के अलावा बसपा ने भी इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकी है। कांग्रेस-भाजपा अधिकतर जगह सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं।
69 नगर निकायों में इस बार कुल 3885 प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं ने वोटिंग की है। निकाय अध्यक्षों के लिए कांग्रेस के 67, भाजपा के 63, बसपा के 42, सपा के 14 और यूकेडी के 7 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है।
अध्यक्ष पदों पर 293 निर्दलीयों ने भी चुनाव लड़ा है।
इन निकायों के वार्डों के लिए भाजपा के सिंबल पर 435, कांग्रेस के 370, बसपा के 142, सपा के 24, यूकेडी के 18 और सीपीएम के सिंबल 3 प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं ने वोट दिया है।
वार्डों के लिए 2420 निर्दलीयों ने भी किस्मत आजमाई है। वार्डों के लिए तेरह प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।