{"_id":"623ac89e1cb9c46e0a6ecb91","slug":"bjp-promises-in-uttarakhand-expectation-from-pushkar-singh-dhami-govt-to-youth-and-farmers-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : बेरोजगार युवाओं से लेकर किसानों और महिलाओं तक, जानिए धामी सरकार में आपको क्या-क्या मिलेगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : बेरोजगार युवाओं से लेकर किसानों और महिलाओं तक, जानिए धामी सरकार में आपको क्या-क्या मिलेगा?
Wed, 23 Mar 2022 03:15 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 23 Mar 2022 03:15 PM IST
सार
आज उत्तराखंड की कमान पुष्कर सिंह धामी ने संभाल ली। इसी के साथ धामी 2.0 का भी आगाज हो गया। धामी के साथ आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के करोड़ों लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही प्रदेश के बेरोजगार युवाओं से लेकर किसानों और महिलाओं तक को कई सुविधाएं मिल सकती हैं। पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब धामी सरकार की पहली प्राथमिकता अपने चुनावी वादों को पूरा करना होगा। चुनाव जीतने के बाद ही धामी ने कहा था कि वह अपने हर वादे को पूरा करेंगे।
आइए जानते हैं कि धामी सरकार के वादों के अनुसार आपको क्या-क्या लाभ मिल सकता है?
विज्ञापन
आइए जानते हैं कि धामी सरकार के वादों के अनुसार आपको क्या-क्या लाभ मिल सकता है?
युवाओं को क्या मिलेगा?
युवाओं को भी मिलेगा तोहफा।
- फोटो : अमर उजाला
- 50 हजार सरकारी नौकरी।
- 24 हजार सरकार बनते ही दी जाएंगी। मतलब इसका एलान आने वाले कुछ दिनों में ही सरकार कर सकती है।
- बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री प्रशिक्षु योजना शुरू किया जाएगा। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को एक साल तक तीन हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। यह केंद्र से मिलने वाली राशि के अतरिक्त होगी।
- उत्तराखंड के युवाओं को ट्री प्लांटेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में व्यापार प्रसंस्करण आउटसोर्सिंग (बीपीओ) परिसर स्थापित होंगे।
- उत्तराखंड में ग्राम सेवक समिति की स्थापना होगी। जिसमें 50 घरों के लिए उचित मानदेय पर एक स्थानीय ग्राम प्रबंधक नियुक्त किए जाएंगे। जिससे 31, 275 युवाओं को नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के लिए क्या ?
उत्तराखंड की महिलाओं को मिलेगा फायदा
- फोटो : अमर उजाला
- गरीब परिवार को साल में तीन गैस-सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
- विधवा पेंशन की राशि एक हजार से बढ़ाकर दो हजार कर दी जाएगी।
- बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 3 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
- स्टैंडअप इंडिया योजना के तहत महिलाओं को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- पर्वतीय जिलों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को 40 हजार रुपये का मातृत्व अनुदान दिया जाएगा।
- औद्योगिक शहरों में रहने वाली महिलाओं के लिए दस नए आवास स्थापित होंगे।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या?
बुजुर्गों के लिए भी भाजपा सरकार ने किए हैं कई वादे।
- फोटो : अमर उजाला
- वृद्धा पेंशन 1200 रुपये से बढ़ाकर 3600 रुपये किए जाएंगे।
- वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए 10 हजार श्रवण तैयार किए जाएंगे।
- मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना के तहत 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
- लव जिहाद के कानून में संशोधन कर उसे कठोर बनाया जाएगा। दोषियों को दस साल की सजा का प्रावधान होगा।
किसानों के लिए क्या?
किसानों को मिलेगा लाभ
- फोटो : अमर उजाला
- किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपये के अतिरिक्त राज्य सरकार की तरफ से दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
- बागवानी, डेयरी के लिए 500- 500 करोड़ का कोष स्थापित होगा।
- 50 अत्याधुनिक गोदाम और कोल्ड स्टोरेज के लिए एक हजार करोड़ रुपये का कोष बनाया जाएगा।
- प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।
और क्या-क्या विकास कार्य होंगे?
सभी जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
- प्रदेश के हर जिले में तीन सितारा दो होटलों का निर्माण किया जाएगा।
- विकास कार्य के दौरान पेड़ काटे नहीं जाएंगे बल्कि ट्रांसप्लाट किए जाएंगे।
- असंगठित मजदूरों और गरीबों को छह हजार रुपए तक की पेंशन और पांच लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
- जीरो टॉलरेंस ऑफ ड्रग्स की नीति को लागू करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
- लव जिहाद के कानून में संशोधन कर उसे कठोर बनाया जाएगा। दोषियों को दस साल की सजा का प्रावधान होगा।
- राज्य के सभी गांवों को 4G/5G मोबाइल नेटवर्क एवं हाईस्पीड ब्रॉड बैंड एवं फाइबर इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।
- हर जिले के एक अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कनवर्ट किया जाएगा।
- पूर्व सैनिकों को आसान लोन देने के लिए जनरल बिपिन रावत पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के अंतर्गत पांच लाख रुपए तक के लोन पर 50% तक गारंटी कवर दिया जाएगा।
- हिमा प्रहरी योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों और युवाओं को सीमावर्ती जिलों में बसने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
- भूमि पर अवैध कब्जा होने के कारण हो रहे भू एवं जनसांख्यकीय परिवर्तन से संबंधित विषयों की जांच और समाधान के लिए हर जिले में एक अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाएगा।
- 45 नए स्पॉट टूरिज्म प्लेस के रूप में विकसित होंगे।
- केंद्र की नई शिक्षा नीति को शत प्रतिशत लागू किया जाएगा।
- साहसिक टूरिज्म के लिए प्रमोशन बोर्ड बनाया जाएगा।
- बुनियादी ढांचे में रोपवे जैसी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।
- 190 से बढ़ाकर जन औषधि केंद्र बढ़ाकर 400 तक किए जाएंगे।
- सचल चिकित्सालय होगा, मोबाइल अस्पताल का वादा।
- हेल्थ सेक्टर में हर जिले में मेडिकल कॉलेज की तैयारी है।
- हरिद्वार के लिए मिशन मायापुरी चलाया जाएगा, मंदिरों का सौंद्रीयकर्ण किया जाएगा।
- कुमाऊ के सभी मंदिरों के लिए मानस मंदिर माला योजना बनेगी।