{"_id":"b2c9c156-b1d0-11e2-851b-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-leads-in-uttarakhand-local-bodies-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में हाथ पर खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में हाथ पर खिला कमल
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2013 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में टिहरी संसदीय उपचुनाव के बाद नगर निकाय चुनावों में भी कांग्रेस को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात तक आ पाए 65 निकायों के परिणाम के मुताबिक भाजपा पहले और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही है। दूसरे पायदान पर निर्दलीय हैं।
कांग्रेस प्रतिष्ठित देहरादून नगर निगम की सीट भी हार गई। पहली बार नगर पंचायत बनी गैरसैंण में भाजपा का परचम लहराया।
छह नगर निगमों में से तीन में मेयर के पद भाजपा के खाते में गए हैं। देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में भाजपा और रुड़की में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।
ईवीएम का इस्तेमाल न होने के चलते काशीपुर और रुद्रपुर निगम के नतीजे देर रात तक आने की उम्मीद है। नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी कांग्रेस पिछड़ गई।
इस बार 65 सीटों (अब तक घोषित नतीजे) में से भाजपा के खाते में सबसे अधिक 21 सीटें आईं। निर्दलीय 20 सीटों पर काबिज हुए। कांग्रेस को कुल 19 सीटें ही अब तक मिल पाई हैं।
विज्ञापन
बसपा के खाते में तीन सीटें गईं। उक्रांद और सपा ने एक-एक पर जीत हासिल की है। देर रात तक 4 सीटों पर मतगणना जारी थी। कुल 69 नगर निकायों के लिए रविवार को ही लगभग 67 फीसदी वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन