{"_id":"5b673e734f1c1bbd298b7efd","slug":"zip-member-suspended-all-three-arms-licenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर कोतवाली में जब्त किए गए आरोपी जिपं सदस्य के निलंबित असलाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग में शराब के नशे में फायरिंग करने वाले बागेश्वर के जिपं सदस्य भगवत सिंह डसीला के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने शस्त्र लाइसेंस के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी के दो बाकी असलाह और कारतूस भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।
रविवार को डीएम के निलंबन आदेश का अनुपालन करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के दो शेष असलाह मय कारतूस अपने कब्जे में ले लिए। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी की रिवाल्वर मय 12 कारतूस और डबल बैरल बंदूक मय 10 कारतूस जब्त कर लिए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने लाइसेंस के दुरुपयोग को लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
बता दें कि ग्राम पल्सों हाल दुगबाजार निवासी जिपं सदस्य भगवत सिंह डसीला के नाम पर रायइल, रिवाल्वर और बंदूक समेत तीन लाइसेंस दर्ज हैं। जिपं सदस्य पर 13 जुलाई की रात पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग में शराब के नशे में फायरिंग का आरोप है। इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ था। साथ ही शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर भी सवाल उठे थे। उस दौरान आरोपी जिपं सदस्य के खिलाफ बेड़ीनाग थाने में मामला दर्ज करने के साथ ही राइफल जब्त कर ली गई थी। इसके साथ ही बागेश्वर जिले में भी शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग में मामला दर्ज हुआ था।